मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 10.30 बजे घाटीगांव इलाके में हुआ, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। सभी पीड़ित सहरिया आदिवासी समुदाय के थे।
कैसे हुआ हादसा ग्वालियर पुलिस के अनुसार, मृतक घाटीगांव के कैंथ गांव के निवासी थे। शनिवार शाम चार बजे ये लोग पई खो जंगल में शतावरी (वन औषधि) की जड़ खोदने गए थे। काम समाप्त होने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में आंतरी तिलावली तिराहे के पास अचानक एक भैंस ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने आ गई। वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
मृतकों और घायलों का हाल हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग और दो महिलाएं शामिल हैं। बाकी 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल ग्वालियर के जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया।
हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में फूलवती (45) पति पप्पू आदिवासी, रामदास आदिवासी (46),और उसका बेटा अरुण (14) के अलावा कस्तूरी बाई (65) पति जंगलिया आदिवासी की मौत हुई है। जबकि, 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जेएएच में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने संभाली स्थिति घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएसपी घाटीगांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।