2020 में कोरोना का कोहराम, हर 100 साल में कोई ना कोई महामारी, जानिए क्या है रहस्य

कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में अब पूरी दुनिया आ चुकी है। सबसे ज्यादा करीब 5500 मौतें चीन (Chine) में हुई है। चीन (Chine) के एक शहर, वुहान से ही इस वायरस के सामने आने की सूचना मिली थी। शहर करीब दो माह से लॉक डाउन है।
अब तक इस महामारी की चपेट में 9 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जबकि 1.50 लाख से ज्यादा लोग इसके प्रभाव में सामने आए हैं। भारत में भी अब तक 159 लोग पॉजिटिव और 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे पहले 1720 में प्लैग…
आज से करीब 300 साल पहले, यानी 1720 में विश्व में प्लैग फैला था। इस प्लैग को ग्रेट प्लैग मार्सिले कहा जाता है, क्योंकि यह मार्सिले फ्रांस का एक शहर है, जहां पर इसकी शुरुआत हुई थी। कहा जाता है कि इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
फिर 1820 में कॉलेरा…
प्लैग के 100 साल बाद एशियाई देशों में कॉलेरा फैला था, जिसमें जापान के अलावा फ्रांस की खाड़ी के देश, बैंकॉक, भारत, मनीला, जावा, औमान, चीन (Chine), मॉरिसिश और सीरिया जैसे देशों में भारी तबाही मचाई थी।
कॉलेरा के कारण अकेले जावा में ही एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई बताई जाती है। इसके अलावा फिलिपिंस, थाईलैंड, इंडोनेशिया में भी भारी मौत हुई थी।
1920 में स्पेनिश फ्लू…
कॉलेरा के 100 साल बाद फिर से एक महामारी आई, जिसको स्पेनिश फ्लू कहा जाता है। यूं तो यह बीमारी 1918 में फैली थी, लेकिन इसके कारण मौतें 1920 में ही हुई थीं। तब इस महामारी के कारण दुनिया में करीब 5 करोड़ लोगों की मौत हो गई थी।
और 2020 में अब कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर….
चीन (Chine) के वुहान शहर से कोरोना वायरस (Coronavirus) की शुरुआत हुई है। अब तक इस महामारी से दुनियाभर में 9 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
और नया पुराने