भोपाल में पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल, पूर्व सीएम ने खुद को किया आइसोलेट

भोपाल |
राजधानी भोपाल में आज कोरोनावायरस के संक्रमण का दूसरा मामला सामने आ गया है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिली लड़की के पिता में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लड़की के पिता पत्रकार हैं। खास बात ये हैं कि 20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इसमें कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया था।
पत्रकार में संक्रमण सामने आने पर कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 200 पत्रकार मौजूद थे।

बुधवार को इंदौर और उज्जैन में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिले हैं। इंदौर में पॉजिटिव मिले 4 मरीजों में 2 दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग जो पिछले दिनों वैष्णा देवी के दर्शन कर लौटे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल और जबलपुर के बाद ग्वालियर और शिवपुरी में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाया गया था।

पांच जिलों के छह शहरों में मंगलवार से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया है। राजधानी भोपाल एवं जबलपुर शहर में मंगलवार सुबह से कर्फ्यू लगाया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी एवं छतरपुर जिले के खजुराहो एवं राजनगर में देर शाम से कर्फ्यू लगाया है
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar