लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: एडीएम कार्यालय का रीडर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

`

 लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: अपर कलेक्टर का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

📍 जबलपुर/सिवनी।

मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू शिकायतकर्ता के खिलाफ पारित आदेश को उसके पक्ष में करवाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

 शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार सिवनी निवासी संतोष सिंह ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम छपारा स्थित उनकी पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य पेड़ लगे हुए थे, जिनका रिकॉर्ड खसरा के कॉलम नंबर-12 में दर्ज था।

कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पेड़ काट दिए गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। वहीं विरोधी पक्ष ने मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय लखनादौन में की, जहां शिकायतकर्ता के खिलाफ फैसला सुनाया गया था।

 फैसले को पक्ष में करवाने मांगे थे 30 हजार रुपए

शिकायतकर्ता ने इस आदेश के खिलाफ एडीएम कार्यालय में अपील की थी। आरोप है कि वहां पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी ने फैसला पक्ष में करवाने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ।

 20 हजार लेते ही दबोचा गया आरोपी

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को जाल बिछाया और एडीएम कार्यालय सिवनी में पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) एवं 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 ट्रैप टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त जबलपुर की विशेष टीम मौजूद रही।

 भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का शिकंजा | ताज़ा खबरें सबसे पहले 
```

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar