टूटते रिश्तों को बचाएंगे ये उपाय

आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि जहां दो बर्तन एक साथ हो वे खटकते जरूर हैं। हर घर में पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होती रहती है। पहले संयुक्त परिवार होते थे, दंपत्ति के झगड़े उनके बेडरूम तक रहते थे। अब सिंगल फैमिली का चलन बढ़ने से सहनशक्ति में कमी आ रही है और घर में लड़ाई-झगड़ों का माहौल जल्दी शांत नहीं होता। आपके रिश्ते में भी प्यार की मिठास खत्म हो रही है तो वास्तु की सहायता से ठंडे रिश्तों में गर्मी ला सकते हैं। सबसे पहले ये पता लगाएं की कहीं आपके घर में वास्तुदोष तो नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए बहुत तोड़फोड़ करनी पड़ती है। जिसमें बहुत सारा खर्चा होता है। ये केवल एक भ्रम है, वास्तु दोष को छोटे-छोटे परिवर्तनों के साथ हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। तो आईए जानें कुछ जरूरी बातें-
सुबह उठकर सबसे पहले घर की सभी खिड़कियों को खोल दें। वास्तु अनुसार एेेसा करने से रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सुबह सूरज की किरणों में 15 मिनट तक लाल आसन पर बैठ कर ध्यान करें।
सूरज ढलने के बाद पूर्व-दक्षिण के कोने में लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं, माहौल खुशनुमा बनेगा।
घर की पूर्व-उत्तर दिशा में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
पीने का पानी दक्षिण-पश्चिम कोने में ढक कर रखें, रिश्तों में गर्माहट आएगी।
घर में टूटा हुआ आईना, कांच के बर्तन, टूटी हुई घड़ी और कबाड़ न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रंग-बिरंगी मछलियों से सजा एक्वेरियम रखें।
घर की दीवारों में दरारें नहीं होनी चाहिए और न ही नल से पानी टपकना चाहिए इससे  धन हानि होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar