एक तस्वीर जो बदल देगी आपकी जिंदगी

वास्तु शास्त्रियों के अनुसार पक्षी शुभता के प्रतीक हैं। माना जाता है कि इनमें अनिष्ट करने वाले तत्वों को काबू करने की शक्तियां होती हैं, इसलिए इनकी दृष्टि को बहुत शुभ माना जाता है। घर व दुकान में पक्षियों के चित्र आदि लगाने से सफलता के मार्ग में आने वाली सभी परेशानियां खत्म होने लगती हैं। इससे निश्चित ही सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इन्हें लगाने से पूर्व सही दिशा का चयन करना भी अति आवश्यक है। जैसे हमेशा पक्षियों की तस्वीरें या मूर्ति एेसी जगह पर लगाएं जहां बार-बार आपकी नज़र पड़े। 
किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगाने के विभिन्न शुभ-अशुभ प्रभाव होते हैं। फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी तस्वीर को घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। जिससे उस व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग उत्पन्न होने लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वास्तव में फिनिक्स नाम का कोई पक्षी नहीं है, बल्कि यह एक कल्पानाकृति है, जिसे सफलता का रूप माना जाता है।   
असली पक्षियों को पालना भी घर में शुभता लेकर आता है। सुबह शाम घर की छत पर पानी से भरा कटोरा रखें और सतनाजा डालें। जब पक्षी आपके घर की छत पर चहकेंगे तो घर के इिर्द-गिर्द फैली नकारत्मकता का नाश होगा और सकारात्मकता का संचार होगा। वास्तु के अनुसार जब पक्षी भोजन करके उड़ेगे तो घर की नकारात्मकता भी साथ ले जाएंगे। रूपए-पैसे से संबंधित समस्याएं भी खत्म होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने