🔴 BREAKING NEWS
Loading...

किराना स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसे



सतना। कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौंध में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार गांव के आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने गांव के ही प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते दुकान आग की लपटों में घिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुकान मालिक रामप्रकाश कुशवाहा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह जान जोखिम में डालकर उन्हें आग से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान राख में तब्दील हो गई। आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा बन गया था, जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत कर काबू किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी दोनों युवक पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और गांव में लगातार दहशत का माहौल बनाए रखते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद दोनों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्होंने यह दुस्साहसिक घटना अंजाम दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar