🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चार साल के अफेयर के बाद देवर ने किया इनकार, पति पहले ही तोड़ चुका था रिश्ता ....महिला न्याय के लिए पहुंची थाने



कन्नौज (उत्तर प्रदेश):रिश्तों की मर्यादा जब टूटती है, तो उसका असर केवल परिवार तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज की बुनियाद भी हिलती है। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विश्वास और सामाजिक रिश्ते दोनों ही सवालों के घेरे में आ गए हैं।

बीस साल पहले विवाह बंधन में बंधी एक महिला ने पति की गैरमौजूदगी में अपने देवर से नजदीकियां बढ़ा लीं। दोनों के बीच यह संबंध लगभग चार वर्षों तक चलता रहा। लेकिन जब पति को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने पत्नी से सारे संबंध तोड़ लिए।

महिला का आरोप है कि पति के दूर शहर में नौकरी करने के कारण वह लंबे समय तक घर नहीं आते थे। इस दौरान उसका देवर उसके संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में देवर की हरकतें उसे असहज लगती थीं, लेकिन समय के साथ वह खुद भी उसके प्रति आकर्षित हो गई।

चार वर्षों तक चले इस संबंध में महिला को उम्मीद थी कि देवर उससे विवाह करेगा। मगर जब पति ने पत्नी को छोड़ दिया और महिला ने देवर से विवाह की बात की, तो उसने इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि देवर ने शुरू में बहाने बनाए और बाद में साफ शब्दों में कह दिया कि वह विवाह नहीं करेगा।

अब असहाय और सामाजिक रूप से अकेली हुई महिला न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची है। उसने एसपी कार्यालय जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और मदद की अपील की।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह सभी पक्षों से बात कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे और आवश्यक कार्रवाई करे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar