ब्लड प्रेशर से डायबिटीज और हडि्डयों तक की समस्या का रामबाण इलाज है खरबूजे का बीज



रेवांचल टाइम्स:तरबूज और खरबूज गर्मियों में अमृत समान होते हैं। इन फलों में मौजूद पानी शरीर को पानी की कमी से भी बचाता है और कई मिनरल्स और विटामिन देता है। खरबूजे के साा इसके बीजों के फायदे भी बहुत हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, सी, ई, के, नियासिन, जिंक, मैग्नीशियम इत्यादि पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों से शरीर की कई समस्याएं दूर रहती हैं। इन बीजों में महंगे ड्राई फ्रूट्स जैसा ही गुण होता है।

खरबूजे के बीज खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी बूस्टर अगर आपकी इम्यूनिटी बहुत कम है या आप ऑटो इम्यून डिजीज से ग्रस्त हैं तो आपको खरबूजे के बीजों को जरूर खाना चाहिए। दरअसल, इसका सेवन करने से ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को बढाया जा सकता है। ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है।

2. प्रेग्नेंसी में भी फायदेमंद
खरबूजे के बीजों में फोलेट बहुत होता है और प्रेग्नेंसी में हाई बीपी की समस्या को दूर करने में ये बहुत कारगर है, क्योंकि अतिरिक्त सोडियम को ये शरीर से हटाने में कारगर है। वहीं, प्रेग्नेंसी में वॉटर रिटेशन की समस्या कम करने में भी ये कारगर होता है।

3. ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल खरबूजे के बीज में पोटैशियम भरपूर रूप से होता है और इससे ब्लड प्रेशर को कम होता है। साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। खरबूजे के बीजों का सेवन करने से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।

4. आंखों के लिए फायदेमंद आंख से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या में खरबूजे के बीज बहुत काम आते हैं। इसके बीजों में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन बहुत होता है और ये आंखों के लिए वरदान है। नियमित रूप से खरबूजे के बीजों का सेवन करने से मोतियाबिंद होने के खतरा तक कम हो जाता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला होता है।

5. नाखून और बालों के लिए लाभकारी बालों और नाखून के लिए भी खरबूजे का बीज फायदेमंद है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन, टिश्यूज के विकास में सहायक होते हैं। साथ ही यह बालों और नाखून की प्रोटीन को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से खरबूजे के बीजों का सेवन करने से नाखून और बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

6. स्ट्रेस भी करता है कम खरबूजे के बीजों का सेवन करने से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपके मस्तिष्क को शांत करता है। ऐसे में खरबूजे के बीजों का सेवन करने से स्ट्रेस फ्री की परेशानी दूर हो सकती है।

7. एसिडिटी करे कम खरबूजे के बीजों में न्यूट्रल पीएच होता है। यह एसिड रिफ्लक्स या पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या को दूर करने के लिए आप खरबूजे के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

6. हड्डियों के लिए खरबूजा बीज हड्डियों के लिए भी रामबाण औषधि है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स हड्डियों की संरचना में मददगार होते हैं। साथ ही कॉपर, मैंगनीज और जिंक को हड्डियों के मेटाबोलिज्म के लिए आवश्यक माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने