पत्नी ने सांप से मांगी अपने सुहाग की भीख, फिर जो हुआ किसी ने नहीं सोचा था..


धौलपुर :  राजस्थान के धौलपुर अंधविश्वास का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरियापुर की गौरव कॉलोनी में रहने वाले महेश और उसके बेटे विनीत को रविवार सुबह एक सांप ने काट लिया। फैमिली वाले  उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय दिनभर भोपा (बायगीर) और तांत्रिकों के पास ले जाकर झाड़-फूंक करवाते रहे, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इस बीच, गांववालों के कहने पर एक सपेरे ने उस सांप को पकड़ लिया, जिसने उन्हें काटा था।
मृतक की पत्नी ने श्मशान में ही उस सांप के सामने सिंदूर और सुहाग का सामान रखकर अपने पति और बेटे की जिंदगी वापस मांगने लगी। सांप ने जैसे ही उस सामान को सूंघा तो वहां मौजूद लोगों को लगा कि अब सांप मान गया है और मृतकों की जान बख्श देगा। इसके बाद मृतक की पत्नी ने श्मशान में ही उस सांप के सामने  सुहाग का सामान रखकर अपने पति और बेटे की जिंदगी वापस मांगी। सांप ने जैसे ही उस सामग्री को सूंघा तो वहां मौजूद लोगों को लगा कि अब तो सांप मान गया है और मृतकों की जान जरूर बख्श देगा। फिर क्या था, लोग तुरंत सांप को पकड़कर चिता पर ले गए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। बल्कि सांप पलटकर वहां से भागने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उस सांप को वहीं फन कुचलकर मार दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar