जबलपुर: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर तक

जबलपुर: शैक्षणिक सत्र 2019-20 में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिये अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों हेतु ऑन लाइन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। विद्यार्थी वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय व महाविद्यालय के आवेदन फारवर्ड करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर नियत की गई है। योजना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर देखी जा सकती है। अंतिम तिथि पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में युवाओं को दिये गये भूगोल और रीजनिंग पर टिप्स


जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत रविवार को मॉडल स्कूल में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे युवाओं को भूगोल तथा गणित विषय की तैयारी कराई गई है।
सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग आशीष दीक्षित ने युवाओं को भौतिक भूगोल विषय पर महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने युवाओं को विश्व की जलवायु, तापमान, भूगोल एवं अर्थव्यवस्था में अंतर्संबंध तथा भारत में मानसूनी और शीतलकालीन वर्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर करेंट अफेयर्स की तैयारी भी कराई गई । श्री दीक्षित के बाद जिला ई-गवर्नेंस समिति के प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी ने मैथ्स रीजनिंग का अभ्यास कराया। इस मौके पर युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी इन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar