कृषि मंत्रालय की प्रशिक्षण सह अनुदान योजना के तहत 2 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा नाबार्ड की सहभागिता से भोपाल में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण सह अनुदान कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों से दो नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश सेडमैप भोपाल के नोडल अधिकारी शरद कुमार मिश्रा के अनुसार पैंतालीस दिवसीय निःशुल्क रहवासीय प्रशिक्षण सह अनुदान कार्यक्रम सेडमैप भोपाल में 01 दिसम्बर से आयोजित किया जाएगा। योजनांतर्गत प्रशिक्षण पश्चात् अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण तथा नाबार्ड पुनर्वित्तपोषण के माध्यम से 36 से 44 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता रहेगी।
कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री इत्यादि क्षेत्र में व्यवसाय स्थापना या स्टार्ट अप में रूचि रखने वाले एग्रीकल्चर विषय से हायर सेकेन्डरी अथवा बी.एस.सी /एम.एस.सी उत्तीर्ण युवा इस कार्यक्रम में आवेदन हेतु पात्र हैं। नये निर्देशानुसार अनुसार इस वर्ष से वनस्पति विज्ञान, प्राणिविज्ञान तथा रसायन विज्ञान विषय से बी.एस.सी उत्तीर्ण युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण हेतु हितग्राहियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा, आवेदन की अंतिम तिथि 02 नवम्बर है। विस्तृत जानकारी हेतु शरद मिश्रा नोडल अधिकारी उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) 16-ए अरेरा हिल्स भोपाल से दूरभाष क्रमांक 0755-2575256 अथवा मोबाईल नं 7703020302 पर संपर्क किया जा सकता है।
साक्षात्कार के माध्यम से चयनित आवेदकों को राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा दो माह का निःशुल्क रहवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar