वास्तु के अनुसार जानें कैसा हो आपके घर का पर्दा

हर कोई चाहता है उसका घर सबसे अलग और अच्छा दिखे। इसके लिए उसके घर की सजावट और इंटीरियर में दीवारों के रंग और पर्दों की अहम भूमिका है। अपने घर को दूसरों से अच्छा दिखाने के लिए अलग-अलग रंग के पर्दे घर को खूबसूरत तो बनाते ही हैं, घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार, किस दिशा में किस दिशा में किस रंग के पर्दे आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा...
सबसे पहले तो पर्दे हमेशा दो परतों वाले लगाने चाहिए। पूर्व दिशा का कमरा हो तो हरे रंग के पर्दे बेहतर रहते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी के परिवार में झगड़े और कलह होती है या घर के लोगों का आपस में मनमुटाव चल रहा है तो कमरे के दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने शुभ रहता है।
बार-बार मेहनत करने के बाद भी असफलता ही हाथ लगती है तो वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
अगर आपके ऊपर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है और आपको पैसों की परेशानी है तो घर के उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे धन आगमन की स्थिति बेहतर होती है।
कमरों में रंगों की बात करें तो बेडरूम में मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता बनी रहे इसके लिए गुलाबी, आसमानी या लाइट ग्रीन कलर की पुताई करवा सकते हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, रसोई घर के लिए लाल और नारंगी शुभ रंग माना जाता है। वहीं शौचालय और स्नान गृह के लिए सफेद या हल्का नीला रंग अनुकूल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने