अगर आप भी है कामकाजी महिला तो जरुर पढ़े यह खबर

आज के जमाने में महिलाए भी पुरुष के समान है और पुरुषो कि बराबरी भी कर रही है। अब महिलाएं, पुरुषो के साथ कदम से कदम मिला कर चलती है। ऐसे में महिलाओं के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है। महिलाओं पर घर कि जिम्मेदारियां तो होती ही है लेकिन साथ में ऑफिस की जिम्मेदारियां भी आ जाती है। कई बार इन जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अपना ध्यान नहीं रख पाती। इसलिए आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएगें जिन्हे आप आसानी से अपना भी सकती है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ अपना भी ख्याल रख सकती है।
– अपना ध्यान रखने के लिए आपको केवल अपनी दिनचर्या और अपने खाने-पीने पर थोड़ा सा ध्यान देना है।
अपने लिए बनाएं टाइमटेबल
आप अपने खाने पीने के लिए एक टाइमटेबल बना लें। इसमें आप अपने उठने के टाइम से लेकर रात को सोने तक के डाइट टाइम को निर्धारित कर लें। इस टाइम-टेबल में सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर लंच, स्नैक्स और डिनर के साथ-साथ सूप और जूस का भी समय निर्धारित करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इन में से आप कुछ भी मिस ना करें।
सुबह नाश्ता जरुर करें
कभी भी जल्दबाजी में आप अपना सुबह का नाश्ता मिस ना करें। यह आपकी डाइट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही सुबह कुछ ऐसा खाएं जिससे आपको ऊर्जा मिलें।
समय-समय पर खाते रहें
अब आप इस बात को सोचना भूल जाइए कि बार-बार खाने पर कोई क्या कहेगा। हमारे शरीर को एनर्जी देने के लिए हर कुछ देर में कुछ ना कुछ खाना जरुरी होता है। इससे सेहत भी अच्छी रहती है और काम में भी मन लगा रहता है। इसलिए हर 2-3 घंटे में कुछ ना कुछ खाते रहे। आप चाहें तो आप लिक्विड डाइट भी ले सकते है।
पानी भी है जरुरी
काम ज्यादा होने पर आप अपने खाने पीने को ना भूले। अगर आपको प्यास लगती है भरपूर पानी पिए। साथ ही एक दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरुर पिएं।
स्नैक्स को ना भूलें
आपको अपने भोजन के साथ-साथ बीच में स्नैक्स भी लेते रहना चाहिए। इसके लिए आप अपने बैग में या अपने ऑफिस की डेस्क पर कुछ ना कुछ हेल्थी जरुर रखें। आप अपने स्नैक्स में फलो को शामिल कर सकते है। यह हेल्थी भी होते है साथ ही इससे आपकी भूख भी कम हो जाती है।
दूध पीना भी है जरुरी
अक्सर महिलाओं में कैल्शियम और आयरन की कमी पाई जाती है। इसलिए अपनी हेल्थ का ध्यान रखना है तो दिन में एक बार दूध जरुर पिएं। आप चाहे तो सुबह नाश्ते के साथ या शाम के समय दूध पी सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने