अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मीडिया की भूमिका की जांच कराए जाने याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी जांच की इजाजत

New Delhi:  
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इस घोटाले में मीडिया की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग की गई थी।
अगस्ता घोटाले में मीडिया की भूमिका की जांच कराए जाने से जुड़ी याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह मीडिया पर हमला है। इससे मीडिया की आजादी पर बेहद बुरा असर पड़ेगा।' 
कोर्ट ने कहा, 'हम मीडिया की आजादी और उसके अधिकारों की कटौती नहीं कर सकते। हम इस मामले में जांच का आदेश नहीं देंगे।' पंजाब के अखबार द ट्रिब्यून के पूर्व संपादक हरि जयसिंह ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई या एसआईटी से जांच कराए जाने की मांग की थी। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मीडिया को कथित तौर पर घूस देने का आरोप है।
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में कुछ मीडिया हाउस और कुछ बड़े पत्रकारों के कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप लगा था। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में पूर्व एयर चीफ मार्शल एस पी त्यागी फिलहाल जमानत पर है। त्यागी को इस मामले में 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar