चलती एक्सेस स्कूटर में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, जबलपुर में टला बड़ा हादसा

 चलते स्कूटर में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर खाक हुई एक्सेस

जबलपुर। बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब काम पर जा रहे एक युवक की स्कूटर में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 9 बजे हुए इस घटनाक्रम ने आसपास मौजूद लोगों को भी दहशत में डाल दिया। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही स्कूटर के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें उठने लगीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि युवक समय रहते वाहन छोड़कर नहीं भागता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में स्कूटर का पिछला हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

 राहगीरों ने दी सूचना, तुरंत सड़क पर छोड़ा वाहन

जानकारी के मुताबिक तिलहरी पानी टंकी क्षेत्र निवासी राहुल गुज्जर अपनी एक्सेस स्कूटर क्रमांक MP 20 SC 9908 से चैतन्य सिटी स्थित अपने कार्यस्थल जा रहे थे। जैसे ही वे राजुल टाउनशिप के पास पहुंचे, राहगीरों ने आवाज लगाकर बताया कि स्कूटर के पिछले हिस्से से धुआं और आग निकल रही है।

राहुल ने बिना देर किए स्कूटर सड़क किनारे छोड़ दी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और इंजन तक पहुंच गई। कुछ ही देर में स्कूटर आग के गोले में तब्दील हो गई।

 स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटर का बड़ा हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

 समय रहते युवक के वाहन से उतर जाने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar