जबलपुर में शादी से इंकार पर बवाल: दो परिवारों में खूनी संघर्ष, वाहनों में लगाई आग


 शादी से इंकार पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, वाहनों में लगाई आग

📍 जबलपुर, मझौली | प्रेम संबंध के बाद तय हुई शादी टूटने पर दो परिवार आमने-सामने आ गए।

जबलपुर। जबलपुर के मझौली क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब एक युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

 घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार मझौली क्षेत्र में रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवार भी बच्चों की खुशी को देखते हुए शादी के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन अचानक युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा हो गया।

बीती रात दोनों परिवार आपसी बातचीत के लिए बैठे, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तिवारी तथा सराफ परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया।

 गुस्साए लोगों ने वाहनों में लगाई आग

विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही मझौली थाना प्रभारी नेहरू खंडाते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।

 पुलिस ने दर्ज की काउंटर एफआईआर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक और युवती के बीच दोस्ती थी। युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद युवक द्वारा मोबाइल पर कुछ संदेश भेजे गए थे, जिससे युवती का परिवार नाराज हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। करीब 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।


```

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar