5 राज्यों में फैला कार फ्रॉड गैंग बेनकाब, 5 करोड़ की 40 लग्जरी कारें जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

 5 राज्यों में फैले कार फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 5 करोड़ की 40 लग्जरी कारें जब्त

भोपाल पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन ठगी गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य सरगना की तलाश जारी।

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे अंतरराज्यीय कार फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका नेटवर्क पांच राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस ने इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 40 लग्जरी कारें एवं बाइक बरामद की हैं। ऐसे सामने आया पहला मामला

विदिशा निवासी गोविंद कुशवाह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी डिजायर कार भोपाल निवासी शैलेश जोशी को 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दी थी। कुछ समय बाद वाहन का जीपीएस सिस्टम बंद हो गया और पता चला कि कार को किसी अन्य व्यक्ति को 75 हजार रुपये एडवांस लेकर बेच दिया गया।


शिकायत की जांच के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी जांच ने एक बड़े वाहन ठगी नेटवर्क का खुलासा कर दिया। दिल्ली से उत्तराखंड तक फैला था नेटवर्क

पुलिस ने सबसे पहले भोपाल निवासी शैलेश जोशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके साथ जुड़े अन्य आरोपियों वहीद अली, अजय जोशी, अरुण नाथ, राजा मीणा और रेहान खान के नाम सामने आए।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ट्रैवल एजेंसियों और वाहन मालिकों से साठगांठ कर लग्जरी कारें किराए पर लेता था और बाद में उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता था। गिरोह का नेटवर्क मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड तक फैला हुआ है। किराए के नाम पर लेते थे कार, फिर कर देते थे सौदा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वाहन मालिकों से किराए के नाम पर महंगी कारें लेते थे और कुछ समय बाद उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देते थे। कई वाहन ऐसे लोगों को भी बेचे गए जिनके पास वाहन संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज तक नहीं थे।

पुलिस को आशंका है कि यह फर्जीवाड़ा और भी कई राज्यों तक फैला हो सकता है। मामले में मुख्य आरोपी विजयजीत सिंह गौर सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

⚠ पुलिस का दावा: अब तक की जांच में गिरोह द्वारा 15 से 20 लग्जरी वाहनों की बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा कर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar