⚔️ पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला
तलवार और चाकू से दो युवकों को किया लहूलुहान
📍 जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतलामाई इलाके में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। जब उसका साथी बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया।
🔥 घर में घुसकर किया हमला
घटना अच्छेमिया का बाड़ा, शीतलामाई की बताई जा रही है। पीड़ित आकाश राजपूत अपने घर पर मौजूद था, तभी आरोपी राज सोनकर और साहिल ठाकुर वहां पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगे।
⚔️ विरोध करने पर आरोपी राज सोनकर ने अपने पास छिपाकर रखी धारदार तलवार निकाल ली और आकाश पर हमला कर दिया। तलवार का वार उसके बाएं हाथ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
👊 इसी दौरान आरोपी साहिल ठाकुर ने आकाश को पकड़कर हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की और उसके सीने पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
🩸 बीच-बचाव करने पहुंचे साथी पर भी हमला
घर के अंदर चीख-पुकार सुनकर प्रकाश सिंह राजपूत मौके पर पहुंचा। लेकिन दोनों आरोपी और ज्यादा उग्र हो गए। साहिल ठाकुर ने चाकू निकालकर प्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।
🚨 वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
⚖️ पुलिस ने दर्ज किया मामला
घमापुर थाना पुलिस ने पीड़ित आकाश राजपूत की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी राज सोनकर एवं साहिल ठाकुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
🔎 पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इलाके में दबिश दी जा रही है।
