🚨 घर की नौकरानी निकली चोर, बेटे संग मिलकर उड़ाए 20 लाख के जेवर
जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित आस्था नगर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी और उसके बेटे को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
🏠 वैज्ञानिक के घर हुई थी चोरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आस्था नगर निवासी शिवेन्द्र प्रताप सिंह (42) अमेरिका के पेन्सिलवेनिया राज्य के स्ट्रेट कॉलेज शहर में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।
मां नलिनी सिंह की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वह जबलपुर आए थे। इलाज के दौरान उनकी मां का निधन हो गया। इसी दौरान घर में रखे लाखों रुपये के पुराने पारिवारिक जेवर चोरी हो गए।
💍 आलमारी से गायब मिले लाखों के गहने
10 मई को अमेरिका लौटने की तैयारी के दौरान जब शिवेन्द्र सिंह ने मां के कमरे की आलमारी खोली, तो जेवरों के बॉक्स खाली मिले।
चोरी हुए सामान में सोने की झुमकी, कड़े, चैन-पेंडल सेट, कान के टॉप्स, हार, काले मोतियों का पेंडल, चांदी की पायल, बिछिया, करधन और अंगूठियां शामिल थीं।
कुल मिलाकर करीब 13-14 तोला सोना और बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर चोरी किए गए थे।
👩👦 नौकरानी और बेटे ने कबूला जुर्म
शिकायत मिलने के बाद ग्वारीघाट थाना पुलिस ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी ज्योति ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
सख्ती से पूछताछ करने पर ज्योति ठाकुर ने अपने बेटे यश ठाकुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए करीब 20 लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए।
👮 गिरफ्तार आरोपी
🔹 ज्योति ठाकुर, उम्र 55 वर्ष, निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट
🔹 यश ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट
⭐ पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
चोरी का खुलासा करने में ग्वारीघाट थाना की एसआई परिणीता बेलेकर, आरक्षक संजय गोस्वामी, गोरखपुर थाना की प्रधान आरक्षक नेहा दुबे एवं आरक्षक सौरभ की सराहनीय भूमिका रही।
