एसपी सम्पत उपाध्याय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा थाना स्तर की कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश में कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बदले
जारी आदेश के अनुसार पूर्वा चौरसिया को सिविल लाइन थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह कन्हैया सिंह बघेल को नया सिविल लाइन थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सिविल लाइन थाना शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त थानों में गिना जाता है, ऐसे में इस बदलाव को पुलिस विभाग का अहम फैसला माना जा रहा है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- अनिल पटेल को विजय नगर थाना प्रभारी बनाया गया।
- सरोजिनी को चरगवां थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
- अभिषेक प्यासी को चरगवां से हटाकर बरगी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया।
- सरिता पटेल को बरगी नगर चौकी से उखरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा
विभागीय स्तर पर महिला अधिकारी सरोजिनी को चरगवां थाना प्रभारी बनाए जाने को महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग लगातार प्रशासनिक क्षमता और बेहतर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बदलाव कर रहा है।
