🍺 शराब दुकान पर प्रशासन का छापा
MRP से ज्यादा दाम वसूली का खुलासा, लाइसेंस निलंबन की तैयारी
📍 जबलपुर। शराब के अवैध क्रय-विक्रय को रोकने शनिवार रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महानद्दा स्थित शराब दुकान पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में की गई।
🔍 जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने पाया कि किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर की बोतल ग्राहकों को 200 रुपये में बेची जा रही थी, जबकि बोतल पर अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) 190 रुपये था।
💰 प्रति बोतल 10 रुपये की अवैध वसूली
प्रशासनिक टीम ने मौके पर खुद बीयर खरीदकर जांच की। बीयर की बोतल का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया, जिसके बाद अधिक कीमत वसूले जाने की पुष्टि हुई।
🚨 कार्रवाई के दौरान दुकान के पास अवैध रूप से अहाता संचालित पाया गया। बताया गया कि लायसेंसी कमला शिवहरे की फुटकर शराब दुकान से लगी बाईं दीवार के पास यह व्यवस्था चल रही थी।
👥 छापेमारी के दौरान दुकान पर शिवा बर्मन और अरुण मिश्रा कार्यरत मिले। पूरी कार्रवाई का पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय भेजी जा रही है।
⚖️ अब होगी कड़ी कार्रवाई
एसडीएम अनुराग सिंह के अनुसार मामले में नियमानुसार लाइसेंस निलंबन और अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
🛡️ इस पूरी कार्रवाई में तहसीलदार गोरखपुर आदित्य जाँघेला भी शामिल रहे।
जनहित से जुड़ी हर खबर सबसे पहले
