जबलपुर में घर पर बमों से हमला, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मचाया आतंक


💣 नेहरू नगर बस्ती में बमों से हमला

पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घर को बनाया निशाना, इलाके में फैली दहशत

🚨 रात 2:45 बजे दनादन बम फेंककर फरार हुए बदमाश

जबलपुर। केंट थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर बस्ती में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने मारिमा स्वामी के घर को निशाना बनाते हुए बमों से हमला कर दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाकों से घर के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं खबर मिलते ही केंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

📌 घटना की मुख्य बातें

  • रात करीब 2:45 बजे हुई घटना
  • घर के बाहर फेंके गए कई बम
  • धमाके से दीवार क्षतिग्रस्त
  • एक बम मौके पर बिना फटा मिला
  • पुरानी रंजिश को बताया जा रहा वजह

पुलिस के अनुसार नेहरू नगर केंट निवासी मारिमा स्वामी (36) बंगलों में खाना बनाने का कार्य करती हैं। बीती रात वह अपने बेटे देव स्वामी के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले आशीष फ्रांसिस, गणेश गौड़ और प्रवीण उर्फ सानू कौष्टा वहां पहुंचे और घर पर दनादन बम फेंकना शुरू कर दिया।

धमाकों की तेज आवाज सुनकर मारिमा स्वामी और उनका बेटा बाहर निकले, जहां चारों ओर धुआं फैला हुआ था। इसी दौरान उन्होंने तीनों आरोपियों को गली की ओर भागते हुए देखा। बाद में जांच करने पर घर के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त मिली, जहां बम के निशान भी पाए गए। मौके पर एक बम बिना फटा हुआ भी मिला।

पुलिस पूछताछ में मारिमा स्वामी और उनके बेटे ने बताया कि आरोपियों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बदला लेने की नीयत से पहले भी आरोपियों द्वारा कई तरह की हरकतें की जा चुकी हैं।

🚔 पुलिस ने शुरू की तलाश

केंट पुलिस ने पीड़िता मां-बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 Jabalpur Crime Bulletin
```

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar