केवलारी फाटक पर ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, युवक के पेट में मारा चाकू; हालत गंभीर

 केवलारी फाटक पर खूनी विवाद: ट्रैक्टर हटाने की बात पर युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर

जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। केवलारी फाटक के पास ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 फाटक बंद होने से लगी थी वाहनों की कतार

पुलिस के अनुसार टिकरिया निवासी 32 वर्षीय शिशुपाल सिंह मजदूरी का कार्य करता है। वह ट्रैक्टर से खेत से अपने घर लौट रहा था। जब वह केवलारी फाटक के पास पहुंचा तो रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। शिशुपाल ने भी अपना ट्रैक्टर वहीं खड़ा कर दिया।

 ट्रैक्टर हटाने की बात पर शुरू हुआ विवाद

इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर अक्षय माना अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और ट्रैक्टर हटाने की बात कहने लगा। शिशुपाल ने फाटक खुलने के बाद ट्रैक्टर हटाने की बात कही, जिससे विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि तीनों युवक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

 पेट में चाकू मारकर आरोपी हुए फरार

शिशुपाल का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अक्षय माना ने चाकू निकालकर उसके पेट पर हमला कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

घायल युवक को पहले नजदीकी शासकीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला

गोसलपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अक्षय माना एवं उसके दो साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 109 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

🔥 मामूली विवाद बना जानलेवा हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar