जबलपुर में पुलिस की बड़ी कांबिंग गश्त, फरार आरोपियों और वारंटियों पर कसा शिकंजा

🚨 जबलपुर में पुलिस की बड़ी कांबिंग गश्त

फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चला सख्त अभियान

⚡ रात 9 बजे से सुबह 2 बजे तक चला विशेष अभियान

जबलपुर। अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई एक साथ कई थाना क्षेत्रों में की गई।


अभियान के दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। देर रात तक चले इस विशेष ऑपरेशन में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

📌 अभियान की खास बातें

  • 9 मई रात 9 बजे से शुरू हुआ अभियान
  • 10 मई रात करीब 2 बजे तक जारी रही कार्रवाई
  • शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ दबिश
  • फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश तेज
  • वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला ऑपरेशन

इस अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी स्तर के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान की मॉनिटरिंग की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में भय का माहौल बना रहे और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

 Jabalpur Crime Update

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar