दूध पर महंगाई की मार : अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई

🥛 अमूल दूध हुआ महंगा, 14 मई से बढ़ेंगी कीमतें

नई दिल्ली. अमूल दूध खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कंपनी ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई कीमतें 14 मई 2026 से लागू होंगी।

कंपनी के मुताबिक, पशु चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में इजाफे के कारण दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल ब्रांड के तहत बिकने वाले कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में 1 से 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है।

📌 पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

👉 इससे पहले 1 मई 2025 को अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

👉 वहीं 4 जून 2024 को भी सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए गए थे।

👉 कंपनी का कहना है कि डेयरी इंडस्ट्री पर लगातार इनपुट कॉस्ट का दबाव बढ़ रहा है।

💰 अमूल दूध की नई रेट लिस्ट

प्रोडक्ट पैकिंग पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
अमूल ताजा 500 एमएल 28 रुपये 29 रुपये +1 रुपये
अमूल ताजा 1 लीटर 55 रुपये 57 रुपये +2 रुपये
अमूल शक्ति 500 एमएल 29 रुपये 30 रुपये +1 रुपये
अमूल गोल्ड 500 एमएल 31 रुपये 32 रुपये +1 रुपये
📢 बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों पर फिर पड़ा असर, दूध खरीदना होगा और महंगा!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar