रामसागर तालाब में दर्दनाक हादसा: दोस्त को बचाने उतरा युवक भी डूबा, एक शव बरामद

🚨 रामसागर तालाब में दर्दनाक हादसा: दोस्त को बचाने कूदा युवक भी डूबा, एक का शव बरामद

जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित रामसागर तालाब में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तालाब में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



📍 नहाने गए थे तीन दोस्त

जानकारी के मुताबिक गोसलपुर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले इरावत, अर्जुन और करण सोमवार शाम रामसागर तालाब में नहाने पहुंचे थे। काफी देर तक पानी में मस्ती करने के दौरान अचानक 19 वर्षीय इरावत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

⚠️ दोस्त को बचाने कूदा अर्जुन भी डूबा

इरावत को डूबता देख 21 वर्षीय अर्जुन उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में कूद गया। लेकिन गहरे पानी और तालाब में फैली झाड़ियों के कारण वह भी फंस गया। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में समा गए और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले बड़ा हादसा हो चुका था।

🏃 तीसरे युवक ने दौड़कर दी जानकारी

घटना के दौरान साथ मौजूद करण घबराकर बस्ती की ओर भागा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन तालाब पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने देर रात तक दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

🔍 सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

मंगलवार सुबह गोताखोरों और प्रशासन की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 10 बजे अर्जुन का शव तालाब के बीच झाड़ियों में फंसा मिला। वहीं इरावत की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन की टीम लगातार तालाब में सर्चिंग कर रही है।

🏛️ प्रशासन और विधायक पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजम, नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने भी घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

🌊 तालाब की झाड़ियां बनीं हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामसागर तालाब में गहरी चोई और झाड़ियां होने के कारण यहां नहाना बेहद खतरनाक माना जाता है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक झाड़ियों में फंस गए, जिसके चलते वे बाहर नहीं निकल सके और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

✍️ Sach Ki Duniya News | सच की आवाज़, सबकी आवाज़

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar