🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को संभागीय जिम्मेदारी, राजा बाबू सिंह को शहडोल का प्रभार

🚨 BREAKING NEWS 🚨
SACH KI DUNIYA

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ IPS अधिकारियों को संभागीय प्रभार

📍 भोपाल | 🗓️ ताज़ा अपडेट


भोपाल। मध्‍य प्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अब संभाग का प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक स्तर पर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा फैसला लिया गया है।



एडीजी राजा बाबू सिंह को शहडोल संभाग, DG जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग तथा स्पेशल DG जेल उपेंद्र कुमार को उज्जैन संभाग का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर और शहडोल संभागों के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके।



👉 संभाग स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

कौन हैं IPS राजा बाबू सिंह?

राजा बाबू सिंह का जन्म 11 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पचनेही कस्बे में हुआ था। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

उन्होंने एमए तक शिक्षा प्राप्त की है और वर्ष 1993 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद 6 सितंबर 1994 को आईपीएस पद पर नियुक्त हुए।

हाल ही में वे बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) से डेपुटेशन पूरा कर मध्य प्रदेश लौटे थे और एडीजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है।

✍ रिपोर्ट: Sach Ki Duniya Team

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar