🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बार काउंसिल चुनाव में गूंजा सैनी का नाम! समर्थकों के सैलाब के बीच दाखिल किया नामांकन”

🚨 BREAKING NEWS | SACH KI DUNIYA 🚨

जबलपुर में स्टेट बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी तेज, आर.के. सिंह सैनी ने किया नामांकन दाखिल


📍 जबलपुर | 🗓️ ताजा खबर | ✍️ Sach Ki Duniya

जबलपुर। स्टेट बार काउंसिल मध्यप्रदेश के चुनाव हेतु चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में वर्तमान उपाध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आर. के. सिंह सैनी ने सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।



उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के विधिवत प्रारंभ होने पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए विश्वास जताया कि पिछले 05 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए अधिवक्ता समाज उन्हें पुनः सेवा का अवसर देगा।

नामांकन के इस अवसर पर पाटन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर और एच. एस. पटेल सहित बड़ी संख्या में विधि जगत के सदस्य उपस्थित रहे।

👉 नामांकन के दौरान कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर समर्थन दिया।

इस दौरान सम्मति सैनी, राकेश सैनी, टी.सी. लखेरा, रामबाबू पांडे, वीरेन्द्र अहिरवार, एन.बी. गुरूंग, महेन्द्र चक्रवर्ती, अशोक पाण्डे, सुशील शर्मा, अशोक गुप्ता, भगवत पटेल, पी.एस. दीक्षित, दौलत रजक, पी.सी. लोधी, आकाश रॉय, विकास कनौजिया और राकेश पाण्डे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कटनी से अक्षय बजाज, जागेश्वर सोनकर, राहुल पटेल, ऋषि सोनकर, अभय सोनी, अर्पित श्रीवास्तव, गौरव सिसोदिया और रवीन्द्र सिंह परिहार भी समर्थन देने पहुंचे।

महिला अधिवक्ताओं में कहकशा मंसूरी, नौमी पटेल, ताशा डागौर, निधि सोनकर, दीपमाला यादव, पूजा सौंधिया, शिल्पी उपाध्याय, हेमलता सिंह, मालती कुशवाहा, पापिया घोष, रेणुका शुक्ला, आकांक्षा शुक्ला, श्रीमती लक्ष्मी और शारदा जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।





🔴 www.sachkidunia.com | सच की दुनिया - आपकी आवाज़

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar