जबलपुर में सरेराह फायरिंग: सिविल कांट्रेक्टर को सिर में गोली मारकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

जबलपुर में सरेराह फायरिंग: सिविल कांट्रेक्टर को सिर में मारी गोली, इलाके में दहशत



जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिव शक्ति चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक सिविल कांट्रेक्टर को सरेराह गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार क्लेरिंस उर्फ राजा (32) रांझी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और सिर पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सीएसपी सतीश कुमार साहू के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

ठेके की प्रतिस्पर्धा बनी वजह?

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि क्लेरिंस आयुध निर्माणी खमरिया और नगर निगम में सिविल कार्यों के ठेके लेता था। आशंका जताई जा रही है कि ठेके की प्रतिस्पर्धा के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया हो सकता है।

स्थिति: घायल की हालत गंभीर, पुलिस जांच जारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar