जबलपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबी एक ही परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां, घंटों से जारी सर्च ऑपरेशन

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबी एक ही परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां, सर्च ऑपरेशन जारी



जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां नहर में नहाने गई एक ही परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां डूब गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना सालीबाड़ा गांव की बताई जा रही है, जहां पांच लड़कियां नहर में नहाने के लिए उतरी थीं। इसी दौरान तीन लड़कियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं, जबकि दो अन्य किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आईं।

तीनों लड़कियां एक ही परिवार की

लापता लड़कियों की पहचान शीतल पटेल (16) निवासी कटियाघाट, तनु पटेल (14) और सानिया पटेल (14) के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार से बताई जा रही हैं, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम

घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

शादी का माहौल बदला मातम में

बताया जा रहा है कि गांव में शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए दो लड़कियां जबलपुर से आई थीं, जबकि बाकी स्थानीय थीं। खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।

बचाने की कोशिश रही नाकाम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहर किनारे मौजूद लोगों ने लड़कियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका।

स्थिति: तीनों लड़कियां लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar