रील बनाते समय नहर में बह गईं 4 लड़कियां, 2 की मौत, 1 लापता .... जबलपुर में दर्दनाक हादसा

 दर्दनाक हादसा: रील बनाते समय नहर में बह गईं 4 लड़कियां



📍 जबलपुर | बरगी थाना क्षेत्र

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के सालीबाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। नहर किनारे रील बना रही चार लड़कियां अचानक फिसलकर तेज बहाव में बह गईं। इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि एक अब भी लापता है। एक लड़की ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

 रील बनाते समय हुआ हादसा

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पांच लड़कियां नहर पर नहाने गई थीं, जिनमें से चार किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे तेज बहाव में बह गईं।

 एक लड़की ने बचाई जान

चार में से एक लड़की को तैरना आता था, जिससे वह किसी तरह बाहर निकल आई। उसने अपनी सहेलियों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सकी।

 बचाने की कोशिश रही नाकाम

मौके पर मौजूद लोगों ने भी लड़कियों को बचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवती ने साड़ी फेंककर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और तीनों बह गईं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar