जबलपुर में घरेलू कामगार से हैवानियत: नशीली गोली देकर खाते से 6 लाख पार, CCTV में कैद बर्बरता

घरेलू कामगार महिला से मारपीट और ठगी, नशीली गोली देकर खाते से लाखों रुपए उड़ाए



📍 जबलपुर

शहर के आधारताल थाना क्षेत्र से घरेलू कामगार महिला के साथ मारपीट और ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद महिला के साथ न केवल बर्बरता की गई, बल्कि उसे नशीली गोली खिलाकर बैंक खाते से लाखों रुपए निकलवाने का भी आरोप है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

📹 सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

पीड़िता पूनम बर्मन ने एएसपी सूर्यकांत शर्मा को शिकायत और वीडियो सौंपा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में मालकिन अंजू पांडे घरेलू कामगार को थप्पड़ मारते और बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए साफ दिखाई दे रही है।

💊 नशीली गोली देकर चेक पर कराए साइन

पीड़िता का आरोप है कि उसे साजिश के तहत नशीली गोली दी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान उससे जबरन चेक पर साइन कराए गए और कार में बैठाकर बैंक ले जाया गया, जहां उसके खाते से लाखों रुपए निकलवा लिए गए।

💰 खाते से निकाले 6 लाख से ज्यादा रुपए

पीड़िता की बहन हीरा बाई के मुताबिक पूनम के बैंक खाते में करीब 6 लाख 30 हजार रुपए जमा थे, जिन्हें आरोपी ने जबरन निकलवा लिया। साथ ही उसकी जमा पूंजी और बैंक से जुड़े दस्तावेज भी अपने कब्जे में रख लिए गए।

⚖️ पुलिस जांच जारी

मामले की शिकायत एएसपी को सौंप दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

✍️  सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar