जबलपुर में बड़ा हादसा टला: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला एक्टिवा सहित तालाब में गिरी, पुलिस और लोगों ने बचाई जान

🚨 बड़ा हादसा टला: महिला एक्टिवा सहित तालाब में गिरी, पुलिस और लोगों ने बचाई जान

✦ सच की दुनिया ✦



जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपनी एक्टिवा सहित तालाब में गिर गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला ने परिजनों को फोन पर बताया कि वह पूजा सामग्री विसर्जित करने तालाब पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक्टिवा समेत सीधे तालाब में जा गिरी।

हादसे में महिला को नाक और मुंह पर चोटें आईं और उसे चक्कर आने लगे।

🚑 राहत कार्य: घटनास्थल से गुजर रहे पुलिस आरक्षक और स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए महिला को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला।

साथ ही, उसकी एक्टिवा को भी पानी से बाहर निकाल लिया गया।

📹 घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बचाव कार्य साफ नजर आ रहा है।

सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

📢 ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें - सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar