रजिस्ट्रेशन के नाम पर पिटाई? जबलपुर में युवक से मारपीट पर दो आरक्षक लाइन अटैच

🚨 रजिस्ट्रेशन के बहाने पिटाई? पुलिस पर गंभीर आरोप

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के दौरान विवाद, दो आरक्षक लाइन अटैच



📍 जबलपुर।

कांचघर निवासी युवक गौरव के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों आरक्षक योगेंद्र कुमार और तरुण मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया है।

साथ ही मामले की जांच सीएसपी गोरखपुर एम.एल. नागोतिया को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि गौरव अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था, जहां भीड़ के दौरान विवाद हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ कथित मारपीट की और उसे चौकी ले गए।

आरोप है कि वहां करीब 5 घंटे तक बैठाकर रखा गया और बेल्ट व डंडों से पिटाई की गई।

गौरव ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसका गला पकड़ा गया, थप्पड़ मारे गए और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

दूसरी ओर गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल का कहना है कि युवक बैंक में उपद्रव कर रहा था और स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया। अब आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

🔴 सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar