🔴 जबलपुर में ‘फैमिली गैंग’ का आतंक
सूने घरों को ब जबलपुर
जबलपुर शहर में इन दिनों एक शातिर ‘फैमिली गैंग’ का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह गैंग बेहद चालाकी से सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने घर की दूसरी मंजिल पर किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और पलक झपकते ही मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।
घटना के बाद जब CCTV फुटेज खंगाले गए तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। फुटेज में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आए।
यह चारों 16 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे इलाके में घूमकर कई घरों की रेकी करते दिखे।
पीड़िता के मुताबिक चोरी हुआ मोबाइल बेहद महत्वपूर्ण था, जिसमें जरूरी दस्तावेज और नौकरी से जुड़े ऐप मौजूद थे।
हैरानी की बात यह रही कि शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी के बजाय गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गैंग खासतौर पर सूने घरों को निशाना बनाता है।
पुलिस को आशंका है कि यह गैंग शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। संदिग्ध परिवार की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
