🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बरेला में भीषण सड़क हादसा: शारदा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल



जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से आ रही कार (क्रमांक MP 51 CA 0244) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

इधर, हादसे के बाद मिनी ट्रक का चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त करते हुए फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

1 टिप्पणियाँ

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    नाम - रवि खवसे
    शहर - मुलताई
    जिला - बैतूल
    राज्य - मध्यप्रदेश

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar