विजयनगर शराब दुकान मैनेजर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम जब्त



विजयनगर में शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मदन जायसवाल (उम्र 27 वर्ष, निवासी मदर टेरेसा, थाना माढ़ोताल) को थाना विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 22.09.25 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आई.एस.बी.टी. ग्रीन सिटी रोड पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। मदन जायसवाल पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्या मामले में नई दिशा सामने आई है और जांच में और गति आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar