हिरन नदी में ट्रैक्टर पलटने से कोटवार की मौत, प्रतापपुर में हाइवा घर में घुसा

 


जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह दो अलग-अलग हादसों ने सनसनी फैला दी। पहले हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक हाइवा घर में घुस गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और एक गाय की मौत हो गई।

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
जानकारी के अनुसार, मझगवां थाना क्षेत्र के भंडरा ग्राम में पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे महगवां कोटवार गोलू उर्फ गोवर्धन दहिया का ट्रैक्टर सोमवार रात अनियंत्रित होकर हिरन नदी में जा पलटा। यह घटना महगवां और भंडरा के बीच सतधारा घाट पुलिया पर हुई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गोलू दहिया दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाइवा घर में घुसा, गाय की मौत
दूसरी घटना मंगलवार सुबह प्रतापपुर में हुई। बताया जाता है कि मेगनीज लोड कर प्रतापपुर की ओर आ रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फागूराम काछी के घर में जा घुसा। इस हादसे में घर के भीतर बंधी गाय की मौत हो गई और मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar