सतना में दो सगी बहनों को सांप ने डसा

 



24 घंटे के भीतर दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम


सतना। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम छीन्दा खम्हारिया खुर्द में सांप के डंसने से 24 घंटे के भीतर दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पहले छोटी बहन की मौत

गुरुवार देर रात जमीदार साहू की 10 वर्षीय बेटी सपना साहू घर में सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिवारजन इलाज के लिए ले गए, लेकिन सपना को बचाया नहीं जा सका।
अगली रात बड़ी बहन भी गई

शुक्रवार रात को सपना की बड़ी बहन निशा साहू (17 वर्ष) को भी सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद निशा को मृत घोषित कर दिया। लगातार दो बेटियों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम छाया हुआ है।
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

जनपद सदस्य गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार को दोनों बहनों का जिला अस्पताल सतना में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार होगा।
ग्रामीणों ने उठाई मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्पदंश की घटनाएं हो रही हैं। समय पर प्राथमिक उपचार और जागरूकता के अभाव में लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने मांग की कि गांवों में सर्पदंश से बचाव और इलाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयां और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar