रमनगरा वाटर फिल्टर प्लांट की मेन लाइन फूटी, कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत



त्योहार के बीच टैंकर सप्लाई भी नाकाफी, लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर। रमनगरा वाटर फिल्टर प्लांट की मेन राइजिंग लाइन फूटने से शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति बाधित हो गई है। हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में सामानांतर लाइन से अस्थायी सप्लाई की जा रही है, लेकिन कुछ मोहल्लों में नल अब भी सूखे पड़े हैं। इन इलाकों के वाशिंदों को अगले एक सप्ताह तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है।

कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन इसमें तकरीबन सात दिन और लग सकते हैं। इस बीच, जिन क्षेत्रों में सप्लाई नहीं हो पा रही है, वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि पर्याप्त संख्या में टैंकर नहीं पहुंच रहे, जिससे त्योहार के वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभावित क्षेत्र

बायपास लाइन से आंशिक सप्लाई : बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल कॉलेज, गुलौआ, राइट टाउन, रामेश्वरम कॉलोनी, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टेरेसा नगर, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर, राजीव नगर, कोगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रवींद्र नगर, सुहागी और खैरी।


पूरी तरह प्रभावित क्षेत्र : कोतवाली, मोतीनाला, देवताल और सूपाताल।

जहां सप्लाई हो भी रही है, वहां मुश्किल से 10 से 15 मिनट के लिए ही पानी आ रहा है। नतीजतन लोग अपना रोज़मर्रा का कामकाज छोड़कर पानी भरने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar