अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश, आशीष मिश्रा गिरफ्तार

 



संजीवनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

जबलपुर। थाना संजीवनी नगर पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त आरोपी आशीष मिश्रा (36 वर्ष), निवासी लालमाटी शुक्ला होटल के पीछे थाना घमापुर को दबोच लिया। आरोपी के पास से देशी 5 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंधमुख बायपास बस स्टॉप पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड पिस्टल (दो कारतूस सहित) मिली। वहीं, उसकी मोटरसाइकिल के बैग से चार और पिस्टल बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने हथियार बेचने के सौदे के लिए वहां आने की बात स्वीकार की।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड


गौरतलब है कि आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ पहले भी चार आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं, 1 जून को बेलबाग थाना क्षेत्र में पकड़े गए युवक ने भी हथियार आशीष मिश्रा से लेना कबूल किया था।


कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी, एएसआई हदयनारायण पांडेय, एएसआई अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रमेश पटैल, दिलीप पाठक, रशीद खान तथा आरक्षक अमरेन्द्र कुमार, आकाश पाण्डेय और अनुज सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar