🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नगर निगम सफाई कर्मियों के लंबित वेतन के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला

 


जबलपुर। नगर निगम में पदस्थ सफाई कर्मियों को चार महीने से वेतन न मिलने की समस्या ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सफाई कर्मियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे नगर निगम रांझी जोन क्रमांक 10 कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और सफाई कर्मियों ने मिलकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों को बगैर वेतन के काम करने पर मजबूर करना अमानवीय है।

धरना स्थल पर कांग्रेसियों ने निगम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी सफाई कर्मियों का वेतन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार चार महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, राशन और घर के खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar