संजीवनी नगर पुलिस ने पकड़े 3 लुटेरे, 7 लूट की वारदातों का खुलासा, सोने के जेवर बरामद




जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदातों में शामिल 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर 7 मामलों का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छीने गए सोने के मंगलसूत्र और चेन भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक महिलाओं के गले से चेन झपटने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने हर्ष झारिया, संतोष चौधरी और रोहित रैकवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने साथियों पियूष पटेल और रिंकू के साथ मिलकर संजीवनी नगर में 2, गढ़ा में 1, सिविल लाइन क्षेत्र के सथा, केन्द्रखेड़ा और कटनी में भी 1-1 लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 सोने के मंगलसूत्र और 3 सोने की चेन जब्त की हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने निकाला जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों लुटेरों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी दोबारा लूट न करने की कसम खाते नजर आए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस कार्रवाई को देखते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar