जीतू पटवारी के बयान से नाराज़ भाजपा महिला मोर्चा, चचाई में किया पुतला दहन



अनूपपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। रविवार को ग्रामीण मंडल चचाई में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पटवारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि खरे ने कहा कि “लाड़ली बहनों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। जीतू पटवारी का बयान निंदनीय है और हम इसका सख़्त विरोध करते हैं। भाजपा सरकार सदैव महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।”

पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस नेताओं के बयानों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिला विरोधी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar