पत्नी ने पति को चांटों से पीटा, लात-घूंसे मारे, कपड़े भी फाड़े; तमाशबीन बने लोग सिहर उठे



ग्वालियर: शहर के कोटेश्वर इलाके में एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। सड़क पर एक महिला ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह कोई मामूली झगड़ा नहीं था, बल्कि एक हाई वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा था, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो अब तेजी से फैल रहा है और पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में इतनी अभद्र भाषा का प्रयोग है कि उसे अपलोड़ नहीं किया जा सकता है।

बीच सड़क फाड़ दिए युवक के कपड़े
वायरल वीडियो में एक महिला ने बीच सड़क पर एक युवक को रोका और उसे मारना शुरू कर दिया। महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वह युवक को लगातार थप्पड़ और लात मार रही थी। हद तो तब हो गई जब महिला ने युवक की शर्ट तक फाड़ दी और उसे सड़क पर सबके सामने बेइज्जत कर दिया। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

क्या था पूरा मामला

वायरल वीडियो में हो रहे संवाद से लग रहा है कि महिला ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था, जिसके बाद वह आगबबूला हो गई और उसे सड़क पर पकड़ लिया। प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, और आज बात सड़क पर हाथापाई तक पहुंच गई।


सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्वालियर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar