राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़: अशोकनगर से गिरफ्तार हुआ ‘बलवीर’, सोनम रघुवंशी की गतिविधियों का रहस्य अब होगा उजागर?





अशोकनगर/शिलांग।इंदौर के चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। शिलांग पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले में अशोकनगर जिले के शाडोरा थाना क्षेत्र के मड़ागन गांव से एक शख्स को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बलबीर उर्फ बल्ला है, जो कि पेशे से सुरक्षा गार्ड है।

सूत्रों के मुताबिक, बलबीर का संबंध सीधे-सीधे सोनम रघुवंशी की गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। हत्या के बाद जब सोनम इंदौर लौटी थी, तो उसने जिस फ्लैट में पनाह ली थी, उसका चौकीदार बलबीर ही था। अब शिलांग पुलिस को शक है कि बलबीर न केवल आरोपी विशाल और उसके साथियों की मदद करता रहा, बल्कि संभवतः हत्या की साजिश से जुड़े अहम सुराग भी जानता है।

बताया गया है कि बलबीर इन दिनों अपने गांव आया हुआ था, जहां वह मक्के की फसल बोने की तैयारी कर रहा था। रविवार सुबह शिलांग पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। फिलहाल बलबीर को शिलांग ले जाया जा रहा है, जहां उससे लंबी पूछताछ की जाएगी।
पुलिस की रणनीति:

शिलांग पुलिस अब इस केस की परत दर परत जांच कर रही है। हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश हो रही है ताकि यह समझा जा सके कि राजा रघुवंशी की हत्या कोई व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश रची गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar