🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बिरयानी खाते समय गले में फंसा चिकन पीस, युवती की दम घुटने से मौत




पालघर (महाराष्ट्र)।जिले के केलवा इलाके स्थित एक रिसॉर्ट में घूमने आई 27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भोजन के दौरान चिकन का टुकड़ा युवती के गले में फंस गया, जिससे दम घुटने के चलते उसकी मौत हो गई। यह घटना 23 मई की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने मित्र के साथ निजी रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। दोनों ने शाम को एक साथ बिरयानी मंगवाई और साथ में खाना शुरू किया। इसी दौरान चिकन का एक टुकड़ा युवती के गले में अटक गया। सांस लेने में तकलीफ होने पर वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथी युवक ने तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

केलवा थाने की निरीक्षक विजया गोस्वामी ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला दम घुटने से मौत का लग रहा है। चिकन का पीस गले में फंसने से सांस अवरुद्ध हो गई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। हमने दुर्घटनावश मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर लिया है। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।”

इस घटना के बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी गई, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिसॉर्ट स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar