🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शादी समारोह में पानी मांगना पड़ा महंगा: बोलेरो चालक पर लाठी और चाकू से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में भर्ती



सीधी। जिले के ग्राम सिरसी निवासी बोलेरो चालक पन्ना कुमार यादव पर सोमवार दोपहर एक शादी समारोह के दौरान लाठी और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब पन्ना कुमार बारात लेकर ग्राम माड़ापानी पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन को लड़के पक्ष ने शादी समारोह के लिए बुक किया था। दोपहर करीब 1 बजे, जब सभी बाराती नाश्ता कर चुके थे, उसी दौरान चालक पन्ना कुमार ने एक स्थानीय व्यक्ति से पीने के लिए पानी मांगा। इसी मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि उस व्यक्ति ने अचानक लाठी-डंडे से पन्ना कुमार के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद पास में रखे चाकू से भी उनके सिर पर वार किया गया।

हमले में पन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर से लगातार खून बहने लगा और हाथ-पैर में भी गहरी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल चालक को जिला अस्पताल, सीधी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

अस्पताल चौकी प्रभारी आरपी मांझी ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और संबंधित थाने को भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar