🔴 BREAKING NEWS
Loading...

यूनियन बैंक मैनेजर के सूने मकान में लाखों की चोरी, चोर डीवीआर तक ले उड़े



जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास यूनियन बैंक मैनेजर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने न केवल नकदी और कीमती सामान पार किया, बल्कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तक ले गए, जिससे पुलिस को सुराग जुटाने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय अमित कुमार सिन्हा वर्तमान में विंध्य बिहार, रीवा में परिवार सहित निवासरत हैं और यूनियन बैंक, रीवा में मुख्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। उनका मकान जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में स्थित है, जहां वे लंबे समय से नहीं रह रहे थे। घर में ताला लगा था और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे, जिन्हें वे मोबाइल के माध्यम से मॉनिटर करते रहते थे।

कुछ दिन पहले उन्होंने मोबाइल पर देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है। संदेह होने पर उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले एक परिचित युवक को घर भेजा, जिसने बताया कि गैलरी का दरवाजा खुला है और पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है। सूचना मिलने के बाद श्री सिन्हा रीवा से जबलपुर पहुंचे, तो देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे 44 हजार रुपए नकद गायब थे।

इसके अलावा चोर घर से 32 इंच का एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, जियो का सेट-टॉप बॉक्स, तीन-चार मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य घरेलू सामान भी उठा ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर माढ़ोताल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar